फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर को महामारी से बचाने को घर से घाट तक होगा स्प्रे

हर को महामारी से बचाने को घर से घाट तक होगा स्प्रे

Fri, 21 Jul 2017 10:10 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
हर को महामारी से बचाने को घर से घाट तक होगा स्प्रे

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी को कांवड़ मेले के गंदगी के साम्राज्य से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम का महासफाई अभियान शुरू हो गया है। इसके साथ ही लाखों कांवड़ियों के मलमूत्र की गंदगी से फैलने वाली महामारी से शहर को बचाने के लिए घर से घाट तक कीटनाशकों का स्प्रे (छिड़काव) कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र को सात जोन में बांटा गया है। मेयर ने खुद मॉनीटरिंग की कमान संभाली है।

घर से घाट तक स्प्रे के काम में शनिवार से सात टैंकर उतारे जाएंगे। नगर निगम के पास दो ही टैंकर हैं। ऐसे में पांच टैंकर किराए पर लेने का निर्णय लिया गया है। टैंकरों के साथ- साथ प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग मशीनों व सात नेफसेक मशीनों से धुआं कराया जाएगा, ताकि मल के डेरों से मक्खी तथा अन्य बीमारी फैलाने वाले कीटाणु पैदा न हो। मेन रोड की सफाई तो नगर निगम ने नियमित सफाई व्यवस्था के तहत सुबह की शिफ्ट में करा दी थी। जिससे हर की पैड़ी, भीमगोडा, खड़खड़ी, ललतारौ, ब्रह्मपुरी, शिवमूर्ति, तुलसी चौक आदि स्थानों पर पॉलिथीन, प्लास्टिक, थर्माकोल डिस्पोजल कचरे पर ढेरों के साथ मेले की बची हुई जूठन के ढेर लग गए हैं। मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि सुबह चूंकि कांवड़ यात्रियों की भीड़ काफी आ जा रही थी इसलिए 11 बजे तक तो पुलिस ने नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों को शहर के अंदर घुसने नहीं दिया। कूड़ा गाड़ियों को जाने दिया गया होता तो साफ किए गए कचरे को उठा दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed