{"_id":"59610dfe4f1c1b27718b47c4","slug":"149953285519-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंद्रा ने लिया हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंद्रा ने लिया हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का लिया जायजा
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ (ब्यूरो)। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने हेमकुंड साहिब यात्रा के पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक प्रस्तावित रोपवे निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे सीएम से बात करेंगे।
शनिवार सुबह दस बजे अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए। यात्रा मार्ग पर उन्होंने तीर्थयात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने घाटी में बनने वाले रोपवे का निर्माण कार्य शुरू न होने और कांजिला हेलीपैड से घांघरिया तक पैदल मार्ग की खस्ता हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर रोपवे निर्माण और पैदल मार्ग की बदहाली को लेकर सीएम से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।