मसूरी। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने हिलदारी, कीन संस्था के 142 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। समारोह का उद्घाटन कीन संस्था के अशोक कुमार और जितेन्द्र पाल को शॉल ओढ़ाकर किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना शहर में सफाई व्यवस्था संभाली। नेस्ले दिल्ली से आए कृष्णा कुमार नारायण की ओर से सफाईकर्मियों को कोरोना किट वितरित की गई। साथ ही स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिलदारी प्रोजेक्ट हेड अरविंद शुक्ला, सभासद सुरेश थपिलायल, दर्शन सिंह रावत, प्रताप पंवार, सरिता पंवार, कुलदीप रौछेंला, ईओ आशुतोष सती, विजय चौहान मौजूद रहे।