फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज निकलेगी बालाजी की शोभायात्रा, डायवर्ट रहेगा यातायात

आज निकलेगी बालाजी की शोभायात्रा, डायवर्ट रहेगा यातायात

Sat, 20 Apr 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
आज निकलेगी बालाजी की शोभायात्रा, डायवर्ट रहेगा यातायात
आज निकलेगी बालाजी की शोभायात्रा, डायवर्ट रहेगा यातायात
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति की ओर से शनिवार को बाला जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मद्देनजर कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को डायवर्ट प्लान जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान लोगों के वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने से यातायात का दबाव कम हो जाएगा, जिससे यातायात के संचालन में मदद मिलेगी। शोभायात्रा दोपहर के समय शिवाजी धर्मशाला से शुरू होगी। शोभायात्रा कई मार्गों पर भ्रमण करने के बाद धर्मशाला पर ही आकर संपन्न होगी।

---
शोभायात्रा का रूट
बाला जी की शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, धामावाला, पलटन बाजार, चकराता रोड, बिंदाल चौक, तिलक रोड पर पहुंचेगी। वहां से भंडारी चौक, रामलीला बाजार, बाबूगंज और लक्खीबाग से सहारनपुर रोड होते हुए शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला पर संपन्न होगी।
विज्ञापन

---
यह रहेगा डायवर्ट प्लान
- शिवाजी धर्मशाला से शोभायात्रा शुरू होने के दौरान निरंजनपुर मंडी चौक से पहले चौपहिया एवं तिपहिया वाहनों को कमला पैलेस की तरफ से भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- शोभायात्रा के चकराता रोड पर आने पर यातायात को रोक दिया जाएगा।
- लक्खीबाग पुलिस चौकी के पास शोभायात्रा के आने पर यातायात को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed