{"_id":"5c5c2a47bdec22737c291323","slug":"141549544007-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महिला अस्पताल में भी मिलेंगी सस्ती दवाइंया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महिला अस्पताल में भी मिलेंगी सस्ती दवाइंया
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। अब दून महिला अस्पताल में भी मरीजों को सस्ती दवाइयां मिलेंगी। अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हो गया है।
बुधवार को प्रयास चेरिटबल ट्रस्ट के ट्रस्टी मुकुल अग्रवाल ने बताया कि मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रस्ट ने अस्पताल परिसर में औषधि केंद्र का शुभारंभ किया है। यहां ग्लूकोमीटर मात्र 480 रुपये में उपलब्ध कराया जाता है। जबकि बाजार में यही दवा 1200 रुपये में मिलती है। मुख्यमंत्री से समय मिलते ही इस केंद्र का विधिवत शुभारंभ कराया जाएगा। कई मरीजों ने बताया कि कई डॉक्टर ब्रांडेड दवाइयां ही लिखते हैं। यह दवाइयां कुछ गिने-चुने मेडिकल स्टोरों में ही मिलती है। जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है।