फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जनता के सुख-दुख के साथी हैं कार्यकर्ता : कौशिक

जनता के सुख-दुख के साथी हैं कार्यकर्ता : कौशिक

Sun, 02 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जनता के सुख-दुख के साथी हैं कार्यकर्ता : कौशिक
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को दूसरे दिन भी शहर में अलग-अलग तीन स्थानों पर रक्षा सूत्र कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में महिलाओं ने भाग लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग और अन्य कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधे । पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें उपहार भी दिए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जनता के सुख-दुख के साथ बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा की ओर से देवपुरा के पास भारत सेवाश्रम, कनखल स्थित स्वयंवर पैलेस और ज्वालापुर के अलंकार पैलेस में रक्षा सूत्र समारोहों का आयोजन किया। समारोहों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शहर के समग्र विकास के साथ ही सुख-दुख के भागीदार बनने का भरोसा दिलाया। रक्षा बंधन को भाई बहन के प्यार का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का जनता से राजनीतिक ही संबंध नहीं है। हम सेवा के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की भी चर्चा की। दावा किया कि भाजपा भविष्य में जनता की सहभागिता वाले ऐसे कार्यक्रमों को और बढ़ाएगी। निवर्तमान मेंयर मनोज गर्ग ने कहा कि हरिद्वार में मनाए जाने वाले से रक्षा सूत्र समारोह शहर की विशिष्ट पहचान बन चुके हैं। समारोहों को भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, कामिनी सड़ाना, मदन गोपाल, राजेश शर्मा, रवि धींगड़ा, सुभाष चन्द्र, संदीप अरोड़ा, एकता सूरी, सपना शर्मा, वंदना गुप्ता, राजकुमार, बृृजेश चौधरी, रामेश्वरदयाल, सुशील चौहान, बीना राजपूत, पारुल चौहान, सुमित लखेड़ा, दीपक टंडन, बसंत अरोड़ा, योगेंद्र पाल रवि, राजेंद्र कटारिया, संगीता गिरि नीतू धीमान, राधे किशन शर्मा, प्रेमशंकर पिंकी, अमित गौतम, राकेश नौटियाल, धीर सिंह पंवार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed