फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेलवे के वित आयुक्त ने किया दून स्टेशन का निरीक्षण

रेलवे के वित आयुक्त ने किया दून स्टेशन का निरीक्षण

Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के वित आयुक्त ने किया दून स्टेशन का निरीक्षण
रेब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रेलवे के वित्त आयुक्त एके प्रसाद ने शनिवार को दून स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों सुविधाओं के साथ ही टिकट बुकिंग काउंटर का रिकॉर्ड व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ मुरादाबाद डिवीजन के वित्त प्रबंधक वीर सिंह यादव भी मौजूद थे। अधिकारियों के निरीक्षण से स्टेशन में व्यवस्थाएं बदली हुई नजर आई। नार्दन रेलवे मैंस कर्मचारी यूनियन की ओर से कर्मचारियों की वित्त संबंधी समस्याओं को उठाया गया।

निरीक्षण के दौरान वित्त आयुक्त एके प्रसाद ने दून स्टेशन में यार्ड विस्तारीकरण के बारे में जानकारी ली। टिकट रिजर्वेशन केंद्र, यात्री पूछताछ, विश्राम गृह में जाकर व्यवस्था को देखा। वित्त आयुक्त ने मशीन को चेक करने के लिए स्वयं ही जनरल टिकट निकाला। मशीन सही ढंग से काम कर रही थी। उन्होंने टिकट बुकिंग के रिकॉर्ड को चेक किया। इस दौरान नार्दन रेलवे मैंस कर्मचारी यूनियन (नरमू) के सहायक मंडल मंत्री उग्रसेन सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मंडलीय वित्त प्रबंधक वीर सिंह यादव के समक्ष कर्मचारियों की समस्याएं रखी। यूनियन ने मांग की है कि लखनऊ की तर्ज पर मुरादाबाद डिवीजन के कर्मचारियों को पीएफ से धनराशि निकालने की प्रक्रिया का सरलीकरण कर ऑनलाइन किया जाए। यूनियन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पीपीओ को हस्ताक्षर के लिए मुख्यालय से दो-दो माह से अधिक समय लगता है। यदि पीपीओ नंबर जारी भी हो जाए तो भी बैंक में पेंशन आने में कम से कम चार माह का समय लगता है। इस मांग पर वरिष्ठ मंडलीय वित्त प्रबंधक वीर सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही पीएफ से धनराशि निकालने की सुविधा को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए मुरादाबाद डिवीजन में प्रक्रिया चल रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए लेखा विभाग के दो-दो कर्मचारियों को बैंकों से संपर्क बनाने के निर्देश दिए हैं। नरमू ने ओक ग्रोेव स्कूल झड़ीपानी के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार पर्वतीय भत्ता बंद करने पर रोष जताया। वित्त प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि यदि नीति में प्रावधान होगा तो कर्मचारियों को इसका लाभ अवश्य दिया जाएगा। इस मौके पर निदेशक स्टेशन हर स्वरूप, सहायक मंडल मंत्री उग्रसेन सिंह, शाखा अध्यक्ष बीएस राजपूत, सचिव राजेंद्र सिंह गुसाईं, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed