{"_id":"5b43953c4f1c1ba5468b5796","slug":"141531155772-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी जिले में सैकड़ों गांव पड़े अलग-थलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी जिले में सैकड़ों गांव पड़े अलग-थलग
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। क्षेत्र में रविवार रात हुई भारी बारिश से करीब एक दर्जन मोटर मार्ग बंद होने से जिले के सैकड़ों गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। इन गांवों का राज्य और देश के अन्य हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया है। दुगड्डा, यमकेश्वर, द्वारीखाल से रिखणीखाल ब्लाक तक ग्रामीण संपर्क मार्गों पर पहाड़ी ही टूटकर आ गई हैं।
सतपुली क्षेत्र के ग्राम कोटनाली निवासी अमित कोटनाला ने बताया कि रिखणीखाल-कलीगाड-धारकोट-सतपुली मोटर मार्ग कंसिलखेत के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने बाधित हो गया। इस सड़क के बंद होने से क्षेत्र के करीब 70 गांवों का सड़क संपर्क जिले के अन्य हिस्सों से कट गया है। इसके अलावा मार्ग पर कई यात्री वाहन फंस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने एक जेसीबी मौके पर भेजी थी, लेकिन ऑपरेटर मलबा हटाने के बजाय दूसरी जगह जाने की बात कहकर जेसीबी लेकर चलता बना।
पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता महेश काला ने बताया कि डेंजर जोन होने के कारण लगातार मलबा आ रहा है। मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बारिश के बाद बंजादेवी-रिखणीखाल मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था, जिसे यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
बाधित मोटर मार्ग
ऐता-चरेख, पनखेत-मथाणा, रीठाखाल-पंचवटी-नाई, एकेश्वर-गुराड़ मल्ला, पीपला बैंड-दलमोटा, अमोठा-डोबल, पाटीसैंण-तजवार, लवाड़-बंदूण, पैंडूल पुल-कोलरी, गैंडखाल-आमसैंण, सतपुली-दुधारखाल, पौखाल-भंवासी, मैठाणाघाट-ग्वीन-बॅवासा-रसिया महादेव एवं भरपूर-सेम-ग्वाड़-कुलासू मोटर मार्ग।