फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोजा रख की अल्लाह ही इबादत

रोजा रख की अल्लाह ही इबादत

Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोजा रख की अल्लाह ही इबादत
रोजा रख की अल्लाह ही इबादत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पवित्र माह-ए-रमजान का आगाज हो गया है। बृहस्पतिवार को अकीदतमंदों ने पहला रोजा रखा। शाम को पानी और खजूर से रोजा खोल अल्लाह का शुक्रिया अदा किया। पहले दिन इफ्तार की खरीददारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ने से बाजार गुलजार रहे।
बृहस्पतिवार को अलसुबह रोजेदारों ने सहरी खाकर रोजे की नियत की। इसके बाद पूरे दिन अल्लाह की इबादत की। मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। घरों में महिलाओं ने कुरान-ए-पाक की तिलावत पढ़ी। उधर बाजारों में फल, खजूर सहित अन्य सामान की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। घरों में महिलाओं ने तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए। शाम को मगरीब के बाद जैसे ही रोजा इफ्तार का एलान हुआ रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। शाम को तराबी की नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों में देर रात तक इबादत का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती मोहम्मद सलीम अहमद कासमी ने बताया कि रमजान का महीना बरकत और रहमत वाला है। इस माह में जितनी इबादत की जाए, कम है। अल्लाह एक नेकी के बदले सत्तर गुना शबाब देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed