फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सफाई कर्मचारियों का सचिवालय कूच, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

सफाई कर्मचारियों का सचिवालय कूच, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों का सचिवालय कूच, प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

22 नवंबर 2016 के शासनादेश के मुताबिक मोहल्ला स्वच्छता समिति के 408 कर्मचारियों का संविदा में समायोजित करने की मांग को सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया। सचिवालय गेट से पहले ही पुलिस ने कर्मचारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इसे लेकर कर्मचारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। कर्मचारी वहीं धरना देकर बैठक गए, सरकार और नगर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारियों ने अपना मांगपत्र सौंपा और मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी नगर निगम परिसर में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने सचिवालय कूच किया। जहां सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कर्मचारियों को रोक लिया। कर्मचारियों ने वहीं धरना देकर सरकार और नगर निगम प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। धरने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल को कर्मचारियों ने मांगपत्र सौंपा। वहां से वापस लौटकर कर्मचारियों की नगर निगम में बैठक हुई। जिसमें संगठन के महामंत्री धीरज भारती ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रखी जाएगी। इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को नगर निगम प्रशासक और जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच वार्ता हुई थी। जिसमें डीएम ने 20 मई को विभाग के मंत्री से उनकी वार्ता कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन कर्मचारियों ने लिखित में आश्वासन नहीं देने पर हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया था। इस दौरान राजेश कुमार, विशाल कुमार, छाया, बबली, सुमन, सरोज, राधा, संजय, पंकज, हरिओम, ओमप्रकाश, संजय काला, रवि कुमार, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

........................................
शहर की सफाई व्यवस्था ठप
सोमवार से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को भी शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। प्रमुख सड़कों के साथ ही गलियों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के चलते दुर्गंध फैल रही है। कूड़ा सड़ने के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं, सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
290 कर्मचारियों के जिम्मे सफाई व्यवस्था
नगर निगम के 754 नियमित सफाई कर्मी, 610 स्वच्छता समिति के कर्मचारी, 120 नाला गैंग और 75 नाइट स्वीपिंग में लगे कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के चलते शहर की सफाई व्यवस्था 290 आउटसोर्स कर्मचारियों के जिम्मे है। इनमें 130 छोटे-बड़े वाहनों के चालक भी शामिल हैं। शुक्रवार को निगम प्रशासन ने इन आउटसोर्स कर्मचारियों से शहर का कूड़ा जेसीबी, लोडर के जरिये कूड़ा उठवाया।
........................
पंडितवाड़ी में रोका वाहन
नगर निगम प्रशासन ने सुबह चार बजे से आउटसोर्स कर्मचारियों से वाहनों के जरिये कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया था। इसी बीच पंडितवाड़ी में कूड़ा उठाने में लगी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हड़ताली सफाईकर्मियों ने रोक दिया। वहीं, शहर के कुछ जगहों पर नोकझोंक की सूचनाएं मिली।
....................
नगर निगम प्रशासक ने मांगी रिपोर्ट
नगर निगम प्रशासक और जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, नगर निगम स्तर पर नो वर्क, नो पे के तहत अनुपस्थिति कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। गैरहाजिर कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया जाएगा।
............................
संविदा पर समायोजित किए जाएं सफाई कर्मचारी
देहरादून। पूर्व विधायक राजकुमार ने मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति देने के मुद्दे पर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 22 नवंबर 2016 को मोहल्ला स्वच्छता समिति के 610 कर्मचारियों में से 408 को संविदा पर करने का शासनादेश जारी किया था। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इस पर रोक लगा दी। उन्होंने मुख्य सचिव से मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों को संविदा में समायोजित करने की मांग की।

.....................
उक्रांद ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
देहरादून। उक्रांद महानगर इकाई ने रेसकोर्स दक्षिण में स्थित नई बस्ती सी ब्लॉक के चोक नाले और सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री एवं संगठन सचिव विमल रौतेला के नेतृत्व में स्थानीय लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एडीएम प्रशासन अरविंद पांडे को ज्ञापन देकर नाले की सफाई की मांग की। इस दौरान हरिश्चंद्र, मनीष, नरेश, पाना देवी, मायाराम, जय सिंह, राकेश, गौतम, रामनाथ, विजय, राजेंद्र, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed