{"_id":"5a5d08134f1c1ba2268b49d0","slug":"141516046355-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि के बच्चों का बनेगा हेल्थ प्रोफाइल कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि के बच्चों का बनेगा हेल्थ प्रोफाइल कार्ड
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का अब हेल्थ प्रोफाइल बनेगा। केंद्र सरकार के स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ भारत अभियान के तहत यह शुरुआत की गई है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभियान की घोषणा पिछले वर्ष अगस्त माह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की थी।
केंद्र सरकार की घोषणा के तहत हर छात्र का ‘फिजिकल हेल्थ एंड फिटनेस प्रोफाइल कार्ड’ बनाया जाएगा। इस कार्ड में बच्चे की डाइट से लेकर सफाई की आदत तक शामिल होगा। यह कार्ड काफी हद तक छात्र को मिलने वाले परीक्षा के रिजल्ट की तरह होगा। इसमें बच्चे की दौड़, कूदना, रस्सी कूदना या उछलना, टालमटोल करना, जंप करने आदि का मूल्यांकन होगा। इसके अलावा विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबाल, थ्रो, बीम वॉक, एक पैर पर बैलेंस बनाना आदि भी शामिल होगा। हेल्थ कार्ड में बच्चे के शरीर की रफ्तार, मजबूती, लचीलापन जैसी तमाम प्रक्रिया भी शामिल होगी। यह कार्ड कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए बनाया जाएगा। हर साल नया कार्ड बनेगा। सत्र के अंत में बच्चों को हेल्थ कार्ड दिया जाएगा।
--
विशेष बच्चों के लिए अलग व्यवस्था
केविएस की इस योजना के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उनके लिए कार्ड बनाने के मानक भी अलग बनाए गए हैं। इस कार्ड में भोजन की पोषकता, प्रतिदिन की सही डाइट के अलावा बच्चे के स्कूल बैग का वजन भी नोट किया जाएगा, ताकि बच्चे पर बस्ते का बोझ न बढ़े।
विज्ञापन
--
हेल्थ प्रोफाइल के लिए काम शुरू हो गया है। इसके तहत बच्चे की पोषकता और पोषण के अलावा उसके शरीर की फिटनेस और भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर हेल्थ कार्ड बनेगा। यह कार्ड हर साल नया बनेगा। इस पर चिकित्सकों की मदद से काम शुरू कर दिया गया है।
-सोमित श्रीवास्तव, क्षेत्रीय आयुक्त, केविएस देहरादून