{"_id":"5953dff04f1c1b9b798b48ca","slug":"141498669040-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विकास के लिए कैंप सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विकास के लिए कैंप सहायक
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आंगनबाड़ी केंद्र सतेराखाल में कैंप में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। कहा कि नवाचार के माध्यम से बच्चे के हुनर को निखारा जा सकता है। उन्होंने डीएम की ओर से बच्चों के लिए मिठाई व कापी, पेंसिल और अन्य जरूरी पाठ्य सामग्री के लिए दी गई दो हजार रुपये की राशि भी कैंप प्रभारी को सौंपी।
दूसरी ओर आंगनबाड़ी केंद्र सतेराखाल में समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस मौके पर कैंप में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। डीएम मंगेश घिल्डियाल की पहल पर बीते 20 जून से आठ अलग-अलग स्थानों पर आयोजित समर कैंप में कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों को पाठ्यक्रम के अलावा अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि किताबी ज्ञान के साथ बच्चे चित्रकारी, कविता लेखन, कहानी लेखन, नाटक आदि विधाओं में भी पारंगत हो सकते हैं। कैंप में बच्चों को प्रेरणादायी फिल्म गट्टू और गढ़वाली फिल्में भी दिखाई गई। इस मौके पर कालिका प्रसाद सेमवाल , प्रधानाध्यापक बी. वशिष्ठ, त्रिभुवन बर्त्वाल, जयकृत बिष्ट, कैप्टन डीएसएस रावत, चरण बर्त्वाल, सीमा बर्त्वाल, प्रियंका, प्रीति आदि थे। ब्यूरो