फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 contract employee lost their job

पक्की नौकरी मांगी तो कच्ची भी छीन ली

Mon, 11 Nov 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Nov 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
14 contract employee lost their job

उत्तराखंड के सीएम ने जहां हजारों संविदा कर्मियों को नियमित किया, वहीं उपनल ने 14 संविदा कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीन ली।

विज्ञापन


आवाज उठाने की सजा
उन्हें हक के लिए आवाज उठाने की सजा मिली है। ये संविदा कर्मी पिछले बारह सालों से ओएनजीसी को अपनी सेवाएं दे रहे थे। बेरोजगार हो चुके इन कर्मचारियों ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ओएनजीसी में 1996 और इसके बाद उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम की ओर से सुरक्षाकर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की गई थी।

पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट
विज्ञापन


इन कर्मियों ने नियमितीकरण के लिए वर्ष 2006 में हाईकोर्ट में अपील की थी, जहां से मामला केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अधीनस्थ ट्रिब्यूनल कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) का गठन होने के बाद सभी कर्मचारी इसके अधीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि ट्रिब्यूनल का फैसला आने से पहले ही उपनल ने उनकी सेवा समाप्ति का पत्र भेज दिया। इस पत्र में साफ लिखा गया है कि कोर्ट केस वापस न लेने पर सभी सुरक्षाकर्मियों की सेवा तत्काल समाप्त की जा रही है।

इनकी गई नौकरी
यह पत्र क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी कैप्टन रि. डीएस थापा की ओर से भेजा गया है। सुरक्षाकर्मी इंदल सिंह यादव, मनोज जुगरान, विनोद कुकरेती, सुमित कुमार, अमर सिंह, जगदंबा प्रसाद, मन बहादुर, दुर्लभ गुरुंग, नंद बहादुर, मनोधर प्रसाद, रूप कुमार, गुलाब सिंह, सत्येंद्र नेगी और दीपक कुमार ने कहा कि अचानक नौकरी चले जाने से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। वे इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज चुके हैं लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed