{"_id":"5b8ed5f3867a55485936be0f","slug":"131536087539-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
मेहवड़ पुल के पास मिनी बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां युवक की हालत नाजुक है। पुलिस ने मिनी बस को कब्जे में लिया है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कला गांव निवासी सुधीर पुत्र धरमु और बंटी पुत्र सतपाल मंगलवार दोपहर बाइक से रुड़की किसी काम के लिए निकले थे। मेहवड़ पुल के पास रुड़की की ओर से आ रही मिनी बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर दूर तक घिसटते गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल भिजवाया। सुधीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल बंटी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।