{"_id":"5b26c40d4f1c1bf67a8b5b35","slug":"131529267213-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेर नगरी-चौपट राजा के मंचन से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेर नगरी-चौपट राजा के मंचन से लूटी वाहवाही
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
धाद संस्था के ‘एक कोना कक्षा का’ अभियान के तहत नाटक के मंचन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रविवार को दो नाटकों का मंचन किया गया। धाद नाट्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला के बाद तैयार छात्र-छात्राओं ने नाटक के जरिये अपनी अभियान प्रतिभा दिखाई।
रविवार को राजपुर रोड स्थित विद्यालय में अंधेर नगरी-चौपट राजा और दस दिन का अनशन नाटकों का मंचन किया गया। धाद के सुनील भट्ट ने बताया की शासकीय विद्यालय के छात्रों की शिक्षा को विभिन्न अभिरुचिओं के साथ विकसित करने के लिए एक कोना कक्षा का अभियान शुरू किया गया है। इसमें अभी तक 35 विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जा चुका है। लोकेश नवानी ने कहा कि कला व्यक्ति और समाज को बेहतर बनाती है।
पर्वतीय अभिरंग नाट्य एकेडमी ने संस्था के अध्यक्ष अतीक अहमद के निधन पर शोक सभा भी आयोजित की। इस मौके पर प्रख्यात रंगकर्मी श्रीश डोभाल, अजय भटनागर, लोकेश नवानी, हुकुम सिंह उनियाल, रीता भंडारी, नीलम, प्रभा वर्मा, सुमित्रा जुगलान, कांता घिल्डियाल, तन्मय ममगाईं, राजेश्वरी नेगी, अभिषेक नौटियाल, सुरेंदर, राहुल जैन, विजय, अमित समेत अन्य मौजूद रहे।