फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शानदार जीत से फाइनल में पहुंचे बलूनी पैंथर्स

शानदार जीत से फाइनल में पहुंचे बलूनी पैंथर्स

Wed, 28 Mar 2018 02:19 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
शानदार जीत से फाइनल में पहुंचे बलूनी पैंथर्स
शानदार जीत से फाइनल में पहुंचे बलूनी पैंथर्स
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेली जा रही जूनियर क्रिकेट लीग में शानदार जीत के साथ बलूनी पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पैंथर्स ने माइटी क्रिकेट क्लब को 83 रन से हराया।
मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए बलूनी पैंथर्स की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में छह विकेट खोकर 249 रन बनाए। पूर्वांश ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। आदित्य चक्रवर्ती ने भी बेहतरीन पारी खेली और नाबाद 56 रन बनाए। हर्ष छमलवाण ने 25 व अभिनव जोशी ने 23 रनों की पारी खेली। माइटी के अक्दस ने दो और राज ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी माइटी क्लब की टीम 39.2 ओवर में 166 रनों पर आउट हो गई। गुरमान ने 50, अक्दस ने 23 और निखिल ने 21 रन बनाए। पैंथर्स के आदित्य ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अनीष और समीर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed