फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेत में लगाए गए फंदे में घुसा गुलदार

खेत में लगाए गए फंदे में घुसा गुलदार

Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खेत में लगाए गए फंदे में घुसा गुलदार

विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। रानीचौरी के निकट जंगल में नेपाली मूल के लोगों की ओर से खेत में लगाए गए फंदे में एक गुलदार फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को फंदे से छुड़ाकर जंगल में छोड़ दिया। इस मामले में वन विभाग ने पिता-पुत्र नेपाली मजदूरों को जेल भेजा है।

रानीचौरी के निकट नगभगा तोक में खेतीबाड़ी की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ लगाई गई है। तारबाड़ के साथ ही नेपाली मजदूरों ने फंदा लगाया हुआ था। इसमें एक गुलदार फंस गया। स्थानीय लोगों को इसका पता चलते ही उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे रेंजर बुद्धि प्रकाश ने ट्रंकुलाइज गन से गुलदार को काबू कर फंदे से सुरक्षित निकाल दिया। उसके बाद पिंजरे में रखकर गुलदार को दूर जंगल में छोड़ दिया। रेंजर ने बताया कि फंदा लगाने के आरोप में नेपाली रामकुमार पुत्र दिल बहादुर और प्रेम बहादुर पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। रेंजर ने बताया कि नेपालियों ने खेती की सुरक्षा के लिए सुअर फंसाने के लिए फंदा लगाया था, जिसमें गुलदार फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed