{"_id":"5cae4a7dbdec224b9d4f77af","slug":"121554926205-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी मैक्सी के अधिग्रहण से सवारियों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी मैक्सी के अधिग्रहण से सवारियों को दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी-मैक्सी के अधिग्रहण से सवारियों को दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। लोकसभा चुनाव के चलते जिला प्रशासन की ओर से 200 से अधिक टैक्सी मैक्सी के अधिग्रहण के चलते श्रीनगर, गढ़वाल जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन नहीं मिलने के चलते लोग इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। मजबूरी में उन्हें प्राइवेट टैक्सी का सहारा लेना पड़ा।
बता दें कि पहाड़ के लिए करीब 300 टैक्सी मैक्सी चलती हैं। राजधानी से रोजाना हजारों यात्री टैक्सी मैक्सी, रोडवेज बसों के जरिये टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग के लिए जाते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण परिवहन विभाग की ओर से 200 से अधिक टैक्सी मैक्सी का अधिग्रहण किया गया। जिसके चलते इस रूट पर यात्रियों को परेशानी हुई। पर्वतीय टैक्सी मैक्सी महासंघ अध्यक्ष राकेश पटवाल ने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। चुनाव के बाद वाहन वापस हैंडओवर होने के बाद ही स्थिति सामान्य होगी।