{"_id":"5c9697fabdec2213f01be1dc","slug":"121553373178-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर और अनुराग ने 400 मीटर में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर और अनुराग ने 400 मीटर में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से शनिवार को परेड ग्राउंड में द्वितीय उत्तराखंड पैरालंपिक खेल 2019 का आयोजन हुआ। इसमें 400 मीटर दौड़ की अपर कैटेगरी में सुंदर सिंह बोरा प्रथम और लोअर कैटेगरी में अनुराग ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मौजूद सभी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद पहले दिन का खेल शुरू हुआ। महिला वर्ग में सौ मीटर दौड़ की अपर कैटेगरी में ज्योति ने पहला व किरन ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोअर कैटेगरी में पूजा प्रथम व नेहा दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ की अपर कैटेगरी में दुर्गा रुहाली प्रथम, किशन कुमार दूसरे और धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। लोअर कैटेगरी में रजत सिंह प्रथम, शेखर चंद्र दूसरे और जीवन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ की अपर कैटेगरी में सुंदर सिंह बोरा प्रथम, किशन सिंह कोरंगा दूसरे और जगेंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लोअर कैटेगरी में अनुराग प्रथम, नीरज सिंह बिष्ट दूसरे और शेखरचंद्र तीसरे स्थान पर रहे। मौके पर प्रेम कुमार, संजय मुनियाल, प्रमोद पांडे, आदेश डबराल, ओम पाठक, जेएस वडैच, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।