{"_id":"5c1bc557bdec225729082d18","slug":"121545323863-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाएंगे स्व.बडोनी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाएंगे स्व.बडोनी की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की 94वीं जयंती 24 दिसंबर को प्रदेशभर में लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई जाएगी। सभी स्कूल कॉलेजों में लोक संस्कृति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बडोनी के पैतृक गांव अखोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण शिरकत करेंगे।
बडोनी स्मृति मंच के संस्थापक रमेश उनियाल और अध्यक्ष लोकानंद डंगवाल ने बताया कि 24 दिसंबर को लोक संस्कृति दिवस मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2014 में स्व. बडोनी की जंयती लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया था। इस संबंध में सभी विद्यालयों को शिक्षा निदेशक के माध्यम से पत्र भी जारी किए गए है। ब्यूरो