फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पृथ्वी से 41 किमी ऊपर मिले तीन जीवाणु

पृथ्वी से 41 किमी ऊपर मिले तीन जीवाणु

Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी से 41 किमी ऊपर मिले तीन जीवाणु
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पृथ्वी से 41 किलोमीटर ऊपर वैज्ञानिकों को तीन ऐसे जीवाणु मिले हैं जो कि पृथ्वी पर नहीं पाए जाते। अब वैज्ञानिक इनकी खोजबीन में जुट गए हैं। शनिवार को आंचलिक विज्ञान केंद्र पहुंचे खगोलविद पद्म विभूषण प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी से अलग भी जीवन की तलाश तेजी से जारी है।

‘पृथ्वी के बाहर जीवन के लिए खोज’ विषय पर प्रो. जयंत ने कहा कि पृथ्वी से सुदूर परग्रही जीवन के संकेतों को खोजना पेचीदा कार्य है। उसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। प्राथमिक रूप से परग्रही जीवन के संकेतों के लिए ज्ञात भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के नियमों के अनुसार अनुमान लगाया जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा खोजे गए पृथ्वी जैसे अन्य तीन ग्रह, जिनकी पृथ्वी से दूरी 39 प्रकाश वर्ष है, जिन पर पहुंचना भी असंभव है। इस दूरी को पार करने में अब तक के किसी भी स्पेसक्राफ्ट को कम से कम 30 हजार साल लगेंगे। लेकिन अंतरिक्ष में पाए जाने वाले उल्का पिंडो के अवशेष और वहां के वातावरण में उपस्थित कणों पर सूक्षजीवों की उपस्थिति ने परग्रही जीवन के संकेत अवश्य दिए हैं। भारत में भी इस ओर प्रयास किए गए हैं, जिनमें उनके ही मार्गदर्शन में वैज्ञानिकों की टीम ने पृथ्वी से 41 किलोमीटर ऊपर से इकठ्ठा किए सैंपल में ऐसे तीन जीवाणुओं की खोज की है, जो पृथ्वी पर नहीं पाए जाते। उनके द्वारा प्राप्त आंकड़े और परग्रही जीवाणुओं की खोज निश्चित ही परग्रही जीवन की खोज के बड़े संकेत हैं। उन्होंने परग्रही सभ्यताओं की संख्या को लेकर सैद्धांतिक गणनाओं पर फ्रैं क ड्रैक के शोधों पर भी प्रकाश डाला। ड्रैक समीकरण का उपयोग ब्रह्मांड में ऐसी सभ्यताओं की संख्या का आंकलन करने के लिए किया गया है, जो संवाद करने की क्षमता रखती है। इस मौके पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, प्रो. एएन पुरोहित, डॉ. बीआर अरोरा, प्रो. एमपीएस बिष्ट, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed