{"_id":"5b5f77314f1c1b4a748b7d5b","slug":"121532983089-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड में कूड़ा उठान न होने पर भड़के निवर्तमान पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड में कूड़ा उठान न होने पर भड़के निवर्तमान पार्षद
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
निवर्तमान पार्षदों ने वार्डों में अभी तक पीपीपी मोड से कूड़ा उठान न होने, एलईडी लाइट, विकास कार्यों के ठप पड़े होने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने सोमवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की। जिस पर नगर आयुक्त ने बताया कि अगस्त से पीपीपी मोड में शहर का कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद वार्डों में होने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी।
हाथीबड़कला के निवर्तमान पार्षद भूपेंद्र कठैत के नेतृत्व में निवर्तमान पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे से मिला। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के अंत में निगम ने चेन्नई एमएसडब्ल्यू (म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट) कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर जारी किया था। लेकिन, छह महीने बाद भी कंपनी के साथ करार न होने के चलते पीपीपी मोड में वार्डों से कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। एजेंसी कर्मी वार्डों से कूड़ा कलेक्शन नहीं कर रहे हैं। जिससे लोगों में नाराजगी है। जिस पर नगर आयुक्त ने बताया कि कंपनी के साथ अगस्त में करार हो जाएगा। जिसके बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। वहीं, निवर्तमान पार्षदों ने कहा कि वार्डों में एलईडी लाइट की समस्या बरकरार है। कई बार शिकायत के बावजूद कंपनी तेज गति से कार्य नहीं कर रही है। वहीं, उन्होंने हाउस टैक्स को लेकर स्थिति साफ करने को कहा। नगर आयुक्त ने बताया कि हाउस टैक्स को लेकर दो अगस्त तक आपत्तियां सुनी जा रही हैं। इसके बाद हाउस टैक्स की नई दरें लागू की जाएंगी। इस मौके पर नीरू भट्ट, महिपाल धीमान, शारदा गुप्ता, सुशील गुप्ता, दया जोशी समेत कई निवर्तमान पार्षद मौजूद रहे।
---
शीशमबाड़ा प्लांट में जल्द लगे पावर प्लांट
देहरादून। निवर्तमान पार्षदों ने शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में जल्द पावर प्लांट लगाने की मांग की। कहा कि पावर प्लांट लगने से प्लांट से उठने वाले बदबू का स्थाई समाधान हो सकेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि इसे लेकर शासन में प्रस्ताव भेजा जा चुका है, वहां से सहमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।