{"_id":"5af602f84f1c1bd4408b4898","slug":"121526072056-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान सेंट थॉमस कॉलेज ने जीता दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान सेंट थॉमस कॉलेज ने जीता दोहरा खिताब
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
मेजबान सेंट थॉमस कॉलेज की टीम ने 23वीं गार्डनर प्रीमियर लीग इंटर स्कूल इंडोर क्रिकेट प्रतियोगिता में दो खिताब अपने नाम किए। उन्होंने बालक और बालिका वर्ग का खिताब जीता।
सेंट थॉमस कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग का फाइनल सेंट थॉमस और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया। सेंट थॉमस कॉलेज ने मैच चार विकेट से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। सेंट थॉमस की कोमल ने 13 और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल की वंशिका ने 10 रन बनाए।
बालक वर्ग का फाइनल सेंट थॉमस और कारमन स्कूल डालनवाला के बीच खेला गया। सेंट थॉमस ने 22 रन से यह मुकाबला जीत लिया। सेंट थॉमस के शुभम ने नाबाद 25 और फैज खान ने 11 रन बनाए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गुरुनानक एकेडमी के प्रधानाचार्य परमजीत सिंह कालरा और मिनी कालरा ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोनीत विधायक जीआइजी मैन, वीआर गार्डनर, कर्नल एके पुंडीर, के खन्ना, प्रतिभा शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।