{"_id":"5a4be85d4f1c1b5c0c8b6636","slug":"121514924125-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के नए क्षेत्रों में चुनावी होर्डिंग वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के नए क्षेत्रों में चुनावी होर्डिंग वार
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
नगर निगम चुनाव को लेकर पुराने क्षेत्र के साथ ही नए क्षेत्रों में होर्डिंग वार शुरू हो गया है। नेता गांव की राजनीति से निगम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। कई इलाकों में दावेदारों ने होर्डिंग लगाकर प्रचार तेज कर दिया है।
नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या 100 हो गई है। जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 72 गांवों से 28 वार्ड बनाए गए हैं। इसी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सियासत में दमदार मौजूदगी दिखाने वाले जनप्रतिनिधि व दावेदार शहर की सरकार में भी अपना रसूख बरकरार रखने की कवायद में जुट गए हैं। दावेदार जनसंपर्क के साथ ही होर्डिंग के जरिये लोगों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। होर्डिंग के जरिये बधाई संदेश के माध्यम से वह चुनाव पर अपना निशाना साध रहे हैं। अधिकतर होर्डिंग भाजपा और कांग्रेस के हैं। वहीं, ज्यादातर दावेदारों ने घर-घर जाकर संपर्क कर लोगों की समस्याएं जाननी शुरू कर दी है। हालांकि सीटों की स्थिति साफ होने के बाद ही दावेदारों की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।
....................
मेयर की पत्नी के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
इन दिनों शहर में मेयर विनोद चमोली के होर्डिंग में उनकी पत्नी शशि चमोली भी दिख रही हैं। जिसके लोगों ने सियासी मायने निकालने शुरू कर दिए हैं। लोगों के साथ ही निगम में भी इन दिनों इस बात की चर्चा है कि मेयर विनोद चमोली की पत्नी शशि चमोली मेयर सीट के लिए भाजपा की दावेदार हो सकती हैं। शहर के तमाम स्थानों पर लगे उनके होर्डिंग्स को देखकर कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं। वहीं, इस संबंध में मेयर विनोद चमोली से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।