{"_id":"5a49491b4f1c1b3c3d8c0f73","slug":"121514752283-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-स्वयंसेवियों ने की सड़क और नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-स्वयंसेवियों ने की सड़क और नालियों की सफाई
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवियों ने की सड़क और नालियों की सफाई
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
डाकपत्थर में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ के स्वयंसेवियों ने नेहरू बाजार में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने सड़क और नालियों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।
दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रेम सिंह ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गुलाब सिंह, बाज सिंह, महेश पाठक, हिमांशु, अजय, करण, अर्जुन, अमन, भानूपाल, मेघा, पूजा, अंजली, मानसी, अमीश, संध्या, सुमन, राधिका आदि मौजूद रहे।
उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर के एनएसएस शिविर का रविवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरबर्टपुर में शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नीरज रोहिला ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विजया तोपाल, अनुपमा शर्मा, सुदेश कुमार, विनय कुमार, अंकित देवशाली, रमेश नेगी, भूपेंद्र सिंह मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
जीआईसी पजिटिलानी के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को ग्राम सलगा साहिया में हुआ। प्रधानाचार्य बीएस राणा ने कहा कि एनएसएस समाज का आईना है। उन्होंने स्वयंसेवियों से राष्ट्रीय हित में कार्य करने की बात कही। एनएसएस अधिकारी सुप्रिय बहुखंडी ने सात दिनों तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हुकम सिंह चौहान, दिलिप सिंह, अमित तोमर, मुकेश शर्मा, रोहित चौहान, विपिन कुमार, तन्नु तोमर, रुचिका नेगी, लीना, अंजलि नेगी आदि मौजूद रहे। जीआईसी क्वांसी के प्राइमरी पुनाह-पोखरी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सहायक अध्यापक सुनील कुमार ने किया। शिविर में कुल 54 स्वयंसेवी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभारंभ मौके पर बृजपाल, बृजमोहन, चंदर सिंह, चेतराम, मातवर सिंह, भजन सिंह आदि मौजूद रहे।