फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला व युवती ने खाया जहर

महिला व युवती ने खाया जहर

Wed, 20 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
महिला व युवती ने खाया जहर
महिला व युवती ने खाया जहर
विज्ञापन

- परिजनों ने सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
- महिला को गंभीर हालत में किया हायर सेंटर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। संदिग्ध परिस्थितियों मे एक युवती और महिला ने जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार बाईपास रोड निवासी 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंचे। जहां पता चला कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाया है। चिकित्सकों ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है।

उधर, मंगलवार को गुमानीवाला स्थित तुलसी विहार, गुमानीवाला निवासी महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस के मुताबिक ललिता गृह क्लेश के चलते परेशान थी, परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालात बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुट गई है। हालांकि, जब तक पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची, तब तक चिकित्सकों द्वारा महिला को हायर सेंटर रेफर किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed