{"_id":"5b8eec6b867a554876418644","slug":"11536093291-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी में पड़ा मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ी में पड़ा मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ी में पड़ा मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। कार्ट मैकेंजी रोड पर क्यारकुली गांव के समीप झरने के ऊपर एक व्यक्ति का सड़ा गला शव मिला है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि नाग मंदिर से करीब दो सौ मीटर आगे एक प्राकृतिक स्रोत के पास झाड़ी में शव पड़ा मिला है। जो कि क्षत-विक्षत है और करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है, जो सड़ा गला हुआ है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
वहीं गांव क्यारकुली निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई अज्ञात शव मिल चुके हैं, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और इस मार्ग पर पुलिस पिकेट लगाने की मांग की थी। राकेश रावत ने बताया के इस मार्ग पर अब तक लगभग 11 शव संदिग्ध बरामद हो चुके हैं। घटना के बाद पुलिस कुछ दिन गश्त करती है। बाद में कोई नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
गांव के पास एक झरना बहता है। ग्रामीण रोजाना उसी से पानी भरते हैं, लेकिन किसी को पता ही नहीं चला कि झरने के ऊपर शव पड़ा है। मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति को अचानक वहां से दुर्गंध आई तो उसने ऊपर जाकर देखा। वहां एक सड़ा गला शव पड़ा पड़ा था, जिसके बाद व्यक्ति ने गांव में अन्य लोगों को बताया। जिसके बाद पुलिस की सूचना दी गई।