फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगी प्रदेश की आत्मनिर्भरता

ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगी प्रदेश की आत्मनिर्भरता

Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगी प्रदेश की आत्मनिर्भरता
ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगी प्रदेश की आत्मनिर्भरता
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लखवाड़ और व्यासी परियोजना के संबंध में तीन राज्यों के बीच हुए एमओयू से प्रदेश की ऊर्जा क्षमता में विस्तार की काफी संभावना है। इन परियोजनाआें से क्रमश: 300 और 120 मेगावाट विद्युत का उत्पादन बढ़ेगा। इससे ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड-राजस्थान-हरियाणा-दिल्ली के बीच मंगलवार को मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) हुआ है। इस समझौते के बाद लखवाड़ और व्यासी विद्युत परियोजनाओं से ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड की आत्मनिर्भरता बढ़ जाएगी। इन परियोजनाआें से क्रमश: 300 और 120 मेगावाट विद्युत का उत्पादन बढ़ेगा। परियोजना बनने से डाउनस्ट्रीम में स्थित ढकरानी ढालीपुर और कुल्हाल के उत्पादन में भी वृद्धि होगी। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि लखवाड़ परियोजना के निर्माण के लिए केंद्र के साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच समझौता हुआ है। एमओयू हस्ताक्षर के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सचिव ऊर्जा राधिका झा, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लि. (यूजेवीएनएल) के प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा के प्रयासों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed