{"_id":"5a5d080e4f1c1b8e268b49c9","slug":"11516046350-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए के फ्लैटों की बुकिंग अब 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए के फ्लैटों की बुकिंग अब 20 से
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
एमडीडीए की ट्रांसपोर्ट नगर और सहस्त्रधारा रोड स्थित आलयम में एलआईजी फ्लैट की बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होगी। पहले यह बुकिंग 15 जनवरी से शुरू होनी थी। एमडीडीए प्रशासन के मुताबिक 20 जनवरी से बुकिंग 20 फरवरी तक रहेगी।
ट्रांसपोर्ट नगर में 144 एलआईजी फ्लैट बनकर तैयार हो चुके हैं। आलयम प्रोजेक्ट में 80 एलआईजी फ्लैट निर्माणाधीन हैं। फ्लैट बुकिंग के लिए प्राधिकरण स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक और ओरियंटल बैंक आफ कामर्स की प्रदेशभर की शाखाओं से ग्राहकों के लिए बुकिंग फार्म उपलब्ध हो सकेंगे। बुकिंग फार्म की कीमत 200 रुपये है। जबकि फ्लैट की कीमत अभी एमडीडीए ने नहीं खोली है। हालांकि, फ्लैट की कीमत 20 से 22 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है। आवंटन आवेदकों की संख्या अधिक होने पर लाटरी से होगा।