फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इलाज से पहले लगानी पड रही 40-50 किमी ‘दौड़’

इलाज से पहले लगानी पड रही 40-50 किमी ‘दौड़’

Sat, 16 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
इलाज से पहले लगानी पड रही 40-50 किमी ‘दौड़’
इलाज से पहले लगानी पड़ रही 40-50 किमी ‘दौड़’
विज्ञापन

ब्यूरो, अमर उजाला
साहिया।
पहले स्वास्थ्य मंत्री और फिर मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद कोटी कॉलोनी में अस्पताल नहीं खुल सका है। ऐसे में खत कोटी विशायल के 12 गांवों की आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवा दूर की कोड़ी है। लोगों को इलाज के लिए 40-50 किमी दूर कालसी या विकासनगर जाना पड़ रहा है।
क्षेत्र में जल विद्युत परियोजना के निर्माण के दौरान 70 के दशक में सिंचाई विभाग ने कोटी कॉलोनी में अस्पताल का निर्माण कराया था। परियोजना कार्य समाप्त होते ही 15 वर्ष पूर्व विभाग ने क्षेत्र में अस्पताल का संचालन बंद कर दिया था, जिसके बाद से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे हैं। मरम्मत के अभाव में अस्पताल का भवन जर्जर हो गया है। अस्पताल परिसर में झाड़ियां उग आई है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और 2012 में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी क्षेत्र में अस्पताल खोलने की घोषणा की थी लेकिन अब तक अस्पताल नहीं खुल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटी कॉलोनी निवासी गजेंद्र सिंह, डिमऊ निवासी सूरत सिंह चौहान आदि का कहना है कि कई बार की मांग के बावजूद क्षेत्र में अस्पताल नहीं खुल सका है। समय पर इलाज न मिलने से ग्रामीणों की जान तक पर बन आती है। अस्पताल के खुलने से खत कोटी विशाइल के साथ ही आसपास के कई गांवों की आबादी को राहत मिल सकेगी।

सीएमओ वाईएस थपलियाल ने कहा कि अस्पताल के भूमि चयन को लेकर मंथन चल रहा है। शासन को भी भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही क्षेत्र में अस्पताल का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed