फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पदयात्रा के लिए वार्डों के प्रभारी नियुक्त

पदयात्रा के लिए वार्डों के प्रभारी नियुक्त

Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पदयात्रा के लिए वार्डों के प्रभारी नियुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मंगलवार से सभी विधानसभाओं में शुरू होने वाली पदयात्रा के लिए वार्डों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। हर वार्ड से तीन तीन लोगों को पदयात्रा की जिम्मेदारी दी गई है।
रविवार को धर्मपुर विधानसभा में सेवला कलां अंबेडकर भवन में विधायक विनोद चमोली ने क्षेत्र के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद विधानसभा के दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ दो अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी वार्डों के प्रभारी नियुक्त किए गए। चमोली ने कहा कि महात्मा गांधी पूरे देश के गौरव थे। दो अक्तूबर को स्वच्छता अभियान की शुरुआत के साथ ही सभी विधानसभाओं से पदयात्रा भी निकाली जाएगी। जो हर बूथ और हर गली से गुजरेगी। वहीं, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचाई जाएंगी। महानगर के पदयात्रा के संयोजक सतीश कश्यप ने कहा कि पदयात्रा विधानसभा के 22 वार्डों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। संचालन मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, राजेश कंबोज, पुष्कर सिंह चौहान ने किया। मन की बात का आयोजन सेवला के बूथ अध्यक्ष लवली वालिया ने कराया। इस मौके पर विनोद सिंह, धर्मपाल सिंह रावत, लोकेश सकलानी, सुशील गुप्ता, नीरज सेठी, महिपाल धीमान, आलोक कुमार, संजीव सिंघल, महेश पांडे, अनुराधा वालिया, पुष्पा, अंजू बिष्ट, राजकुमार कक्कड़, दिनेश सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
रघुनाथ मंदिर से शुरू होगी पदयात्रा
महानगर संयोजक सतीश कश्यप ने बताया कि दो अक्तूबर को सुबह 10 बजे क्लेमेंटटाउन कैंट स्थित रघुनाथ मंदिर से पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। इसी दिन यह पदयात्रा 10 किलोमीटर क्षेत्र में भ्रमण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

×××
ये बनाए गए वार्ड प्रभारी
ब्रह्मपुरी - विजय कुमार, धर्मपाल रावत
निरंजनपुर - नीरज सेठी, अनुराग बत्ता
माजरा - संजय कौशिक, मो. आफताब, विजय कश्यप, दीपा ठाकुर
दीपनगर - दिनेश सती, राजेश शर्मा
केदारपुर - दर्शनलाल बिंजौला, जेपी सिलोड़ी, अमित कुमार
रेसकोर्स - गणेश बड़थ्वाल, मो. रिजवान, निर्मला देवी
रेस्टकैंप - राजकुमार कक्कड़, विनय बंसल, मुकेश सिंघल
लक्खीबाग - सुशील गुप्ता, अनिल शर्मा
रीठामंडी - सलीम, नदीम
पटेलनगर - महिपाल धीमान, गुरनाम
कारगी - संजय राठौर
भारूवाला - ईश्वर थापा, रंजन नौटियाल, दीपक नेगी
बंजारावाला - विजय भट्ट, भुवनेश, जगदंबा
मोथरोवाला - नवीन क्षेत्री, विनोद सिंह, नरेश राणा
सेवलाकला - लवली, अनुराधा वालिया, भारती
पित्थूवाला - दिनेश चौहान, पुष्कर, पूनम
हरभजवाला - कपिल चौहान, वासुदेव जखमोला, प्रवीन
मोहब्बेवाला - सुधीर थापा, ईश्वर नेगी, जितेंद्र रावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed