फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंदोलन से पता चलेगी शिक्षामित्रों की अहमियत : राणा

आंदोलन से पता चलेगी शिक्षामित्रों की अहमियत : राणा

Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन से पता चलेगी शिक्षामित्रों की अहमियत : राणा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय पर शिक्षामित्र क्रांतिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण सिंह राणा का आमरण अनशन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलन से सरकार को शिक्षामित्रों की अहमियत का पता चलेगा।

धरना दे रहे शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि प्रदेश के कई दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालय शिक्षामित्रों के भरोसे चल रहे हैं। कई विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह शिक्षामित्रों पर ही टिकी हुई है। इसके बावजूद सरकार करीब 900 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में तैनाती देने में टालमटोल कर रही है। इसके विरोध में प्रदेशभर के शिक्षामित्र 13 अगस्त को दून पहुंचकर सचिवालय कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि सचिवालय के साथ ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री आवास का घेराव भी किया जाएगा। धरना देने वालों में जसवीर सिंह गुसाईं, महावीर सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, शकुंतला राठौर, चित्रा राणा, चंदा थापा, सुनील पंवार, लक्ष्मी थापा, संजय सजवाण, प्रदीप उनियाल, अरुणा वर्मा और विजेंद्र रावत समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed