{"_id":"5b6f50c14f1c1bec258b47e8","slug":"111534021825-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसर बताएगा पार्किंग उपलब्\nध है या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंसर बताएगा पार्किंग उपलब् ध है या नहीं
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजपुर रोड पर घंटाघर से सिल्वर सिटी तक कम लागत वाले सेंसर लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पार्किंग उपलब्धता के बारे पता चल सकेगा। साथ ही सिग्नलों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। यह निर्देश शनिवार को स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश बगौली ने दिए। वह स्मार्ट पार्किंग एवं स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल को लेकर स्मार्ट सिटी के कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने स्मार्ट पार्किंग प्रबंधन सिस्टम पर चर्चा करते हुए घंटाघर से सिल्वर सिटी तक पार्किंग के लिए कम लागत वाले सेंसर लगाने की बात कही। उनका कहना था कि यहां अक्सर पार्किंग की समस्या रहती है। इसके चलते जाम लगता है। सेंसर लगने से वाहन चालकों को रियल टाइम पर पार्किंग उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी मिल सकेगी। ऐसा होने से जाम से निजात मिलेगी। वहीं, उन्होंने आराघर से मसूरी डायवर्जन तक स्मार्ट डेन्सिटी आधारित यातायात ट्रैफिक सिग्नल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इससे ट्रैफिक की मांग के हिसाब से यातायात को आसान बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इन सिग्नलों में सीसीटीवी कैमरे और सेंसर भी लगाने को कहा, जिससे यातायात सुचारू रह सके। अधिकारियों ने दोनों योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस दौरान देहरादून स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, यातायात नियोजक एमडीडीए जगमोहन सिंह, वित्त नियंत्रक देहरादून स्मार्ट सिटी, महाप्रबंधक ब्रिडकुल आदि मौजूद रहे।