{"_id":"5af603024f1c1bd9408b4892","slug":"111526072066-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पत्नियों के बीच ‘फालूदा’ बने पति की फिल्म 18 को होगी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पत्नियों के बीच ‘फालूदा’ बने पति की फिल्म 18 को होगी रिलीज
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
दो पत्नियों के बीच फंसे पति की कहानी पर आधारित फिल्म फालूदा 18 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म देहरादून समेत देशभर में 300 स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए दून पहुंचे कलाकारों ने बताया कि फालूदा 2 घंटे 21 मिनट की यह कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में सभी कलाकार उत्तराखंड के रहने वाले है और फिल्म का दिल में तेरे प्यार का कैंप... गाना नैनीताल और भीमताल में शूट किया गया है। यह गाना दर्शकों को खूब भा रहा है।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म के निर्देशक और लेखक धीरज सिंह बताया कि फिल्म में मुख्य भूमिका पति के किरदार में आरव सिंह नेगी निभा रहे हैं। नेगी रामनगर नैनीताल के रहने वाले हैं। इससे पहले आरव ‘जब तुम कहो’ मूवी में सेकेंड लीड में रह चुके हैं। आरव की मुख्य भूमिका वाली यह पहली मूवी है। आरव की पहली पत्नी का किरदार निभा रही हैं गूंज चंद उत्तराखंड के ही रुद्रपुर की रहने वाली हैं। गूंज इससे पहले टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं पीहू शर्मा भी उत्तराखंड की रहने वाली है। पीहू ने भी कई टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म फालूदा भागम भाग, ढोल, दे दना दन की तरह ही सिचुएशनल फिल्म है।
निर्देशक धीरज सिंह ने बताया कि फिल्म 2.5 करोड़ के बजट से बनी है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म वैभव लक्ष्मी फिल्मस, एसजे एंटरटेनमेंट और देवगायत्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार की गयी है। जिसके प्रोड्यूसर कन्हैयालाल जैन, महावीर जैन, आकाश शर्मा, हरेंद्र सिंह नेगी हैं। बताया कि निर्देशक बनने से पहले वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन चोट लगने के कारण वह खेलना जारी नहीं रख सके।
विज्ञापन
.................
उत्तराखंड की सरकार और जनता से मिला सहयोग
निर्देशक धीरज सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में शूटिंग के दौरान उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। सरकार और जनता की ओर से उनको पूरा सहयोग मिला। बताया कि उत्तराखंड में यह उनकी पहली फिल्म है और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए भी वह उत्तराखंड को ही चुनेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान अभिनेता आरव नेगी, अंकुर पांडे, गूंजचंद, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।