फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एग्रीकल्चर को बढ़ावा दे रही सरकार

एग्रीकल्चर को बढ़ावा दे रही सरकार

Thu, 25 Jan 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एग्रीकल्चर को बढ़ावा दे रही सरकार
ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार एग्रीकल्चर को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत वर्ष 2022 तक किसानों आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है।
वित्त मंत्री बुधवार को चकराता रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान खेती छोड़ रहे हैं। करीब एक लाख हेक्टेयर जमीन बंजर हो गई है। कृषि फायदेमंद न होने के कारण किसान पलायन कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। कृषि विभाग ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का रोडमैप तैयार करने के लिए समिति का गठन भी किया गया है। इसके अलावा जैविक खेती, सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने, उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर नाबार्ड के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed