{"_id":"596111af4f1c1bfe7f8b4579","slug":"111499533743-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी-केटी को मरा देख किया था साले को फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-केटी को मरा देख किया था साले को फोन
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अपनी पत्नी और बेटी को मरा देख ओमप्रकाश ने अपने साले को मोबाइल फोन पर कॉल कर इस बारे में जानकारी दे दी थी। हरिद्वार पहुंचे साले ने यह बात कनखल पुलिस को बताई। इधर, पुलिस और परिजनों की लाख कोशिश के बाद ओमप्रकाश का कहीं पता नहीं चल पाया। जबकि कनखल के श्मशान घाट पर मां-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
शुक्रवार को क्षेत्र के महिला महाविद्यालय से चंद कदम दूर आम के बाग में बनी झोपड़ी में नेपाली मूल की एक महिला और उसकी एक साल की बेटी शव मिले थे। महिला संध्या का शव रस्सी के फंदे के सहारे से लटका हुआ था। जबकि उसकी बेटी साक्षी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। साथ में ही एक-दूसरा फंदा भी टंगा हुआ था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा था कि बेटी को फांसी पर लटकाने के बाद खुद महिला फांसी के फंदे से झूल गई होगी। झोपड़ी में पहुंचा पेशे से बस चालक पति ओमप्रकाश मंजर देखकर फरार हो गया था। दोनों की मौत की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पति के गिरफ्त में आने पर ये बात साफ हो सकती है।
थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि देर रात थाने पहुंचे मृतक संध्या के भाई ने बताया कि ओमप्रकाश ने उसे फोन कर पत्नी बेटी की मौत के संबंध में बताया था। एसओ ने बताया कि ओमप्रकाश की तलाश कई संभावित स्थानों पर की गई, लेकिन कोई सुराग न लग पाया। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए है।