{"_id":"595e62834f1c1bac168b45bb","slug":"111499357827-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेगी के जन्मदिन पर होगा लोक विरासत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेगी के जन्मदिन पर होगा लोक विरासत का आयोजन
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी (ब्यूरो)। जिंदगी की जंग जीतने के बाद लोक गायक नरेंद्रसिंह नेगी लोकमंच पर अपनी गीतगंगा प्रवाहित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर गढ़कला सांस्कृतिक संस्था व स्थानीय कलाकारों ने बैठक आयोजित कर नेगी को शुभकामनाएं दी। निर्णय लिया कि संस्था लोक गायक नेगी के जन्मदिन पर 12 अगस्त को राजधानी देहरादून में लोक विरासत का आयोजन करेगी।
कार्यक्रम में नवोदित गायक कालजयी रचनाकार नरेंद्रसिंह नेगी के रचे गीतों को स्वर देंगे। वहीं नेगी पर आधारित कविता-पाठ का भी अयोजन किया जाएगा। गढ़कला सांस्कृतिक संस्था इस मौके पर नरेंद्रसिंह नेगी के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम को लेकर संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्देशक अनिल बिष्ट ने बताया कि गढ़कला सांस्कृतिक संस्था इससे पूर्व गढ़गौरव नरेंद्रसिंह नेगी को उनके 50वें जन्मदिन पर गढ़कला शिरोमणि सम्मान से नवाज चुकी है। यह सम्मान लोक संस्कृति के लिए नरेंद्रसिह नेगी, लोक साहित्य के लिए गोविंद चातक व लोक सरोकारों के लिए कर्नल अजय कोठियाल को दिया जा चुका है। श्री बिष्ट ने बताया कि संस्था जनकवि स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा और लोक गायक नरेंद्रसिंह नेगी की अविस्मरणीय जुगलबंदी भी करा चुकी है। इसके साथ ही लोक गायक नरेंद्रसिंह नेगी के गीतों पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी संस्था की ओर से किया गया है। लोक गायक नरेंद्रसिंह नेगी स्वस्थ होने के बाद लोक मंच पर अपने प्रशंसकों के बीच कार्यक्रम प्रस्तुत करें इसके लिए जनशुभकामनांए ली जाएंगी। बैठक व पत्रकार वार्ता में संस्था के संरक्षक गणेश खुगशाल गणी, प्रमोद रावत, नवीन भट्ट,डा. वीपी बलोदी, सचिव प्रेमबल्लभ पंत, गुरूवेंद्रसिंह नेगी, तपेश्वर प्रसाद, अशोक रावत, विनोद श्रीकोटी, भक्तिशाह घायल, नागेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।