{"_id":"579fba134f1c1bcc222b966c","slug":"11-new-dengue-patient-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 11 नए मरीज आए सामने, संख्या पहुंची 178","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 11 नए मरीज आए सामने, संख्या पहुंची 178
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 178 तक पहुंच गई है। पथरीबाग क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप कम होने के बाद अन्य क्षेत्रों में बढ़ने लगा है। प्रकाशनगर क्षेत्र में डेंगू के आठ मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार को 11 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने पथरीबाग और प्रकाश नगर में डेंगू जांच शिविर लगाया। पथरीबाग क्षेत्र में टीम ने 38 लोगों की जांच की, जिसमें से 29 मरीजों के सैंपल लिए गए। प्रकाशनगर क्षेत्र में 57 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन
संदिग्ध लक्षणों वाले नौ मरीजों का विभाग ने सैंपल लिया। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि जिले में 178 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अन्य जगहों में डेंगू के मामले बढ़ने के बाद विशेष सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन