फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   50 हजार लोगोें को नहीं मिली अप्रैल की सब्सिडी

50 हजार लोगोें को नहीं मिली अप्रैल की सब्सिडी

Thu, 09 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
50 हजार लोगोें को नहीं मिली अप्रैल की सब्सिडी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सब्सिडी शासन से जारी नहीं होने के कारण 50 हजार राशन उपभोक्ताओं को लाभ नहीं मिल पाया है। आपूर्ति विभाग में उपभोक्ताओं ने की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखकर 37 लाख रुपये की मांग की है।
आपूर्ति विभाग की ओर से हर महीने प्रति परिवार पांच किलो गेहूं व 10 किलो चावल आवंटित किया जाता है। इसमें पांच किलो गेहूं व ढाई किलो चावल केंद्र से मिलता है। साढ़े सात किलो चावल राज्य सरकार देती है। केंद्र की ओर से पूर्व की भांति पांच किलो गेहूं व ढाई किलो चावल उपभोक्ताओं को मिलता है। राज्य सरकार अपने हिस्से के साढ़े सात किलो चावल के बदले सब्सिडी के 75 रुपये उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेजता है। यह धनराशि राशन उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेजने का प्रावधान है। राज्य खाद्य योजना के तहत प्रदेश में दून में एक लाख 45 हजार परिवारों को लाभ मिलता है। हालांकि इनमें से अब तक मात्र 50 हजार परिवारों ने ही आपूर्ति कार्यालय में अपने बैंक खाते की जानकारी दी है। ऐसे राशन उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ देने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

---
2019-20 में शासन की ओर से चावल की सब्सिडी की धनराशि जारी नहीं की गई है। अप्रैल के बकाया 37 लाख रुपये की डिमांड शासन को भेजी गई है। धनराशि जारी होते ही खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed