{"_id":"5c86c333bdec2213f6782a74","slug":"101552335667-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र व पूनम को दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र व पूनम को दोहरा खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में पूनम जोशी और भूपेंद्र बसेड़ा ने दोहरा खिताब जीता। सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए।
पुरुष ओपन एकल वर्ग में भूपेंद्र बसेड़ा ने कपिल गौड़ को 21-8 व 21-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। युगल वर्ग में भूपेंद्र बसेड़ा व विक्रमा राणा की जोड़ी ने बाजी मारी। सोमपाल व एसएस सजवाण की जोड़ी उपविजेता रही। महिला एकल वर्ग में पूनम जोशी ने प्रीति को 21-11 व 21-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। युगल वर्ग में पूनम जोशी व प्रीति ने सोनिया व तरुण की जोड़ी को 21-11 व 21-3 से शिकस्त देकर खिताब कब्जाया। 45 प्लस वेटरन युगल वर्ग में एलएन पंत व विक्रम सिंह चौहान की जोड़ी विजेता व एसएन सिंह व विलास गोदियाल की जोड़ी उपविजेता रही। टीम इवेंट में टीम जेके बडोनी ने टीम वीएस चौहान को 2-0 से हराकर खिताब जीता। समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव अधिकारी सौजंया सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर अपर सचिव उत्तराखंड शासन एसएस वल्दिया, सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव एनपी भट्ट, उप क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत, उर्वशी रावत आदि मौजूद रहे।