फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक से 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा नामांकन पखवाड़ा

एक से 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा नामांकन पखवाड़ा

Tue, 12 Mar 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
एक से 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा नामांकन पखवाड़ा
एक से 16 अप्रैल तक मनाया जाएगा नामांकन पखवाड़ा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से एक से 16 अप्रैल तक नामांकन पखवाड़ा मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठन मिलकर छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाएंगे। शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों और अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
सोमवार को निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण सीमा जौनसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नामांकन पखवाड़े के समापन पर 16 अप्रैल को सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान शिक्षक आसपास की बस्तियों में घर-घर जाकर अभिभावकों व बच्चों को सरकारी स्कूलों की विशेषताएं बताकर प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। विद्यालय के मुख्य द्वार पर राजकीय विद्यालय, मेरा गौरव और गवर्मेंट स्कूल, हैप्पी स्कूूल के स्लोगन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

छात्र संख्या के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अप्रैल से जून तक मिशन कोशिश कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसके तहत पिछली कक्षा में कम अंक हासिल करने वाले बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं होंगी। बच्चों को तनावमुक्त और बेहतर माहौल देने के लिए पहला पीरियड जीवन मूल्यों पर आधारित क्रियाकलापों के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शशि चौधरी, एसबी जोशी, डॉ. मोहन बिष्ट, डॉ. मदन उनियाल, डॉ. जगमोहन बिष्ट, डॉ. विनोद ध्यानी, अजय नौडियाल, कंचन देवराड़ी, प्रदीप रावत, दिग्विजय चौहान, नंदन सिंह रावत, जनक सिंह राणा, विनोद थापा, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा, डॉ. सोहन माझिला, प्रकाश चंद्र सुयाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed