{"_id":"5b18455c4f1c1ba16e8b6954","slug":"101528317276-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने प्रदूषण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने प्रदूषण के प्रति किया जागरूक
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
शहर में बढ़ते ध्वनि और वायु प्रदूषण के प्रति स्कूली बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। ट्रैफिक पुलिस और एनजीओ सेडा के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम शहर के विभिन्न चौराहों पर आयोजित किया गया। इस दौरान तीन स्कूलों के 28 बच्चों ने वायु प्रदूषण से बचने के लिए मुंह पर मास्क पहनकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों से तेज हॉर्न न बजाने की अपील की।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर यह आयोजित कार्यक्रम में दून स्कूल, महावीर जैन स्कूल और मोरेवन स्कूल के बच्चों ने दर्शनलाल चौक, घंटाघर, दिलाराम चौक और सर्वे चौक लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक किया। बच्चे चौराहों पर मास्क पहनकर खड़े हुए और दोपहिया वाहन चालकों को मुंह पर मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीओ यातायात राकेश देवली, इंस्पेक्टर यातायात राजीव कुमार, इंस्पेक्टर सीपीयू प्रदीप कुमार, तंजुन एसोसिएशन के सीईओ एस अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।