{"_id":"5ae62c3d4f1c1b6e098b707a","slug":"101525034045-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि में निसंवर्गीय पद किए जाएं संवर्गीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि में निसंवर्गीय पद किए जाएं संवर्गीय
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को लोनिवि संघ भवन में हुआ। जिसमें स्थानांतरण एक्ट, लोनिवि में निसंवर्गीय पदों को संवर्गीय करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि राजपुर विधायक खजानदास ने दीप जलाकर अधिवेशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार कर्मचारियों को राहत देने के लिए प्रयासरत है। संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील दत्त कोठारी ने कहा कि कर्मचारियों के भत्ते, कर्मचारी कल्याण डिपो की स्थापना, यू-हेल्थ कार्ड आदि की व्यवस्था जल्द लागू की जाए। वहीं, कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर काबीना मंत्री के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने की बात कही। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के महामंत्री पीएन नौटियाल ने कहा कि बायोमीट्रिक की व्यवस्था सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए की जाए। शिक्षा विभाग के मंडलीय महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने सुगम-दुर्गम में पारदर्शिता रखने तथा स्थानांतरण एक्ट को और लचीला बनाने की बात रखी। विशिष्ट अतिथि विशेर्ष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री धीरेंद्र पंवार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को शासन स्तर पर त्रिपक्षीय बैठक कराने का आश्वासन दिया। संचालन फेडरेशन के जिला संयोजक पंचम सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान बीएन सुंदरियाल, रामचंद्र जोशी, पीएन सेमवाल, विजय सिंह, दलीप सिंह, रमेश जुयाल, दयाराम, हरीश कपिल, प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे।
.......................................
पंचम अध्यक्ष व रतूड़ी बने मंत्री
देहरादून। द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान फेडरेशन का चुनाव हुआ। जिसमें पंचम सिंह बिष्ट (लोनिवि) को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं, राजेंद्र सिंह चौहान (सिंचाई विभाग) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एमआर खंडूड़ी (बाल विभाग) व चंद्रशेखर भट्ट (रेशम विभाग) उपाध्यक्ष, सुभाष रतूड़ी (शिक्षा विभाग) जिला मंत्री, श्रीपाल भंडारी (लोनिवि) एवं मनमोहन भंडारी (स्वास्थ्य विभाग) संयुक्त मंत्री चुने गए। इसके अलावा पीडी तेलंग (कृषि विभाग) कोषाध्यक्ष, जेपी भट्ट (वन विभाग) व रमेश चंद्र (सिंचाई विभाग) निर्विरोध संगठन मंत्री मनोनीत हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में सुनील दत्त कोठारी, पीएन नौटियाल तथा सुभाष देवलियाल उपस्थित थे।