फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छह महीने के भीतर किया जाए गौसदनों का निर्माण गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने समस्त

छह महीने के भीतर किया जाए गौसदनों का निर्माण गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने समस्त

Fri, 05 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
छह महीने के भीतर किया जाए गौसदनों का निर्माण   गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने समस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को समस्त निकायों में पशुओं के लिए गो सदन बनवाने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में निराश्रित, वृद्ध, बीमार, घायल और आशक्त गोवंशीय पशुओं के सड़कों पर विचरण से इनके प्रति हो रही क्रूरता के मामले सामने आ रहे हैं।

नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी जिलाधिकारी, स्थानीय निकायों के नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, आवारा एवं निराश्रित पशुओं के लिए शरण गृह बनाए। शरण गृह बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन्हें पास के गोसदनों में शरण देने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से सभी मार्गों को आवारा पशुओं से मुक्त रखने के आदेश दिए गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि गोवंशीय पशुओं के वृद्ध, बीमार, आशक्त और अनुत्पादक होने की स्थिति में इन्हें सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ भी उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed