{"_id":"59610fd04f1c1b0f4b8b4679","slug":"101499533264-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी सी बारिश से भर गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी सी बारिश से भर गया शहर
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शनिवार को बमुश्किल एक घंटे की बारिश ने शहर को पूरी तरह जाम कर दिया। भगत सिंह चौक समेत कई स्थनों पर जलभराव होने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट कर स्थित पर काबू पाया गया। बाजारों में जलभराव के कारण कारोबार भी प्रभावित रहा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश से भगत सिंह चौक समेत रानीपुर मोड़, रेलवे रोड़, कटहरा बाजार, पीठ बाजार, कनखल के लज्ञटोवाली और भूपतवाला, भीमगोडा आदि समेत कई जलभराव हो गया। भगत सिंह चौक पर करीब तीन फीट तक पानी भरा। इससे सेक्टर दो तिराहा औए पुराना रानीपुर मोड़ तिराहे पर भी दो घंटे तेक जाम की स्थिति रही। वाहनों की लंबी कतारें लगने से पुलिस को कई स्थानों पर रूट डायवर्ट करना पड़ा। पुराने रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर की ओर जाने वाले वाहनों को टीबड़ी से भेल की ओर भेजा गया। वहीं रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर की ओर जाने वाले वाहनों को भी डिवाइडर बनाकर दो रास्तों से निकाला गया। रेलवे रोड़ ज्वालापुर की ओर से वाहनों को भेल की ओर निकाला गया। शाम चार बजे के बाद ही ट्रैफिक की स्थिति सामान्सय हो सकी। उत्तरी हरिद्वार, कनखल और भेल में भी कई जगह जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उत्तरी हरिद्वार में सड़कों पर उबल रही सीवर लाइनें
हरिद्वार। तेज बारिश के कारण उत्तरी हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइनें उबल कर उनकी गंदगी सड़कों पर बहती रही। सप्तसरोवर क्षेत्र में कई स्थानों पर सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया। रानीगली, चोपड़ा भवन और आसपास की गलियों में तो और भी बुरा हाल रहा। यहां सीवर की गदगी लोगों के घरों में भर गई। रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व होने से इस क्षेत्र में स्थित आश्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए हैं, लेकिन पूरा क्षेत्र जलभराव और सीवर लराइनें चोक होने से गंदगी और बदबू की चपेट में आ गया है। वहीं दूसरी ओर विष्णुगार्डन तथा कृष्णानगर कनखल में भी ऐसे ही हालात नजर आए।