फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 trap cameras installed for leopards

Dehradun News: गुलदार की चहलकदमी देखने के लिए लगाए गए 10 ट्रैप कैमरा

Fri, 02 May 2025 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
10 trap cameras installed for leopards
ग्राम पंचायत शंकरपुर के महमूदनगर क्षेत्र में गुलदार की दहशत से ग्रामीण डरे हुए हैं। वन विभाग ने गुलदार की चहलकदमी देखने के लिए दस ट्रैप कैमरे लगाए हैं। साथ ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में गुलदार बार-बार दिखाई दे रहा है। ग्रामीण रात के समय अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दो साल पहले इसी क्षेत्र में गुलदार ने एक चार वर्षीय बालक को मार डाला था। हालांकि, इस घटना के चार दिन बाद गुलदार को पिंजरे में कैद करके चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया था। इन दिनों फिर से गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दस ट्रैप कैमरा लगाए हैं। इससे गुलदार की सक्रियता का पता चल सकेगा। इसके अलावा एक पिंजरा भी लगा दिया गया है। वन विभाग ने गुलदार दिखाई देने पर हेल्पलाइन नंबर 1926 पर सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन

प्रभागीय वन अधिकारी केएन भारती ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। गुलदार को ट्रैप करने व पकड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed