फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10 more patients dengue in Doon.

सरकार के लिए चुनौती बना डेंगू, दस और नए मरीज आए सामने

Tue, 02 Aug 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला देहरादून Updated Tue, 02 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
10 more patients dengue in Doon.
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

डेंगू का मच्छर सरकार के लिए चुनौती बन गया है। भले ही स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि डेंगू को बिना वजह का हौव्वा बनाया जा रहा है। लेकिन मंगलवार को दून में 10 नए मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक 200 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। अकेले राजधानी में ही 188 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


तेजी से बढ़ रही संख्या
राजधानी दून में डेंगू पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को दस और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें पथरीबाग के छह,लक्खीबाग के दो और देहराखास व सहस्त्रधारा रोड के एक-एक मरीज शामिल है। 
विज्ञापन


डेंगू का सबसे ज्यादा प्रकोप पथरीबाग में है। पथरीबाग में बीती 15 जुलाई से दो अगस्त तक जिन 961 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे,उनमें कुल 135 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2303 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए 
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल के अनुसार डेंगू से निपटने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। डेंगू के मद्देनजर राज्य में अब तक 2303 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। 


इनमें जनपद देहरादून में लिए गए 2157 ब्लड सैंपल और नैनीताल जनपद में लिए गए 144 ब्लड सैंपल शामिल हैं। इन सैंपल में 200 की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग और जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। शिविर लगाकर संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed