फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand floods

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए लाई गई लाइटों से 'रौशन' हो रहा दून

Wed, 10 Jul 2013 10:46 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand floods
आपदा के दौर में जहां पहाड़ के लोग राशन की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं विद्युत व्यवस्था ठप होने से अंधेरा भी उनकी मुसीबत का सबब बन गया है।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज

प्रशासन की ओर से राशन की कमी दूर करने के जरूर प्रयास हो रहे हैं, लेकिन गांवों को रोशन करने के मकसद से लाई गईं 170 सोलर लाइटें स्पोर्ट्स कालेज में धूल फांक रही हैं। आलम यह है कि इनमें से कई लाइटों के यहां पड़े रहने से क्षतिग्रस्त होने की भी बात सामने आ रही है। अब डीएम कह रहे हैं कि लाइटें जल्द प्रभावित गांवों में भेजेंगे।
विज्ञापन


लैंपों के सहारे कर रहे गुजारा
आपदा के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है। लोग केरोसिन लैंपों के सहारे किसी तरह गुजारा कर रहे हैं, लेकिन केरोसिन भी खत्म होने के कगार पर है। ऐसे में सोलर लाइटें बड़ी राहत दे सकती थीं। लेकिन आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए भेजी गई सोलर लाईटें स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित आपदा राहत सामग्री वितरण और भंडारण केंद्र में पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

सूत्रों के अनुसार शुरुआत में कुछ लाइटें भेजी गईं, लेकिन फिर राशन और पानी पहले भेजने के चक्कर में इन्हें छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि कई लाइटें बदइंतजामी से टूट भी गई हैं, लेकिन इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को मालूम हुआ तो लाइटों को अलग कमरे में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

इस बारे में जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि सोलर लाइटों की मांग आ रही है, इन्हें जल्द ही भेजा जाएगा।

1200 टैंटों की आई डिमांड
राज्य के आपदाग्रस्त पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली जिलों से आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 1200 टैंटों की जरुरत बताई गई है। जानकारी के अनुसार राहत कार्य में लगी टीमों ने टैंट भेजने की गुजारिश की है। आपदा राहत केंद्र में अभी करीब 750 टैंट हैं, इन्हें भेजने के साथ ही नए टैंट भी मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed