{"_id":"5c03d1adbdec2241822ee86c","slug":"two-boys-anda-girl-arrested-with-chitta-drug-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ पकड़ी गई मंडी की युवती, दो युवक भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिट्टे के साथ पकड़ी गई मंडी की युवती, दो युवक भी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी सदर पुलिस ने 86 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी निवासी एक युवती और पंजाब और सुंदरनगर के दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आईटीआई चौक के साथ पुराने पुल के पास नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान एक गाड़ी आई जिसे तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान इस गाड़ी में बैठे दो युवकों और एक युवती से 86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया। युवती मंडी की रहने वाली है और इस समय यह नोएडा में एक्टिंग का प्रशिक्षण ले रही है।
विज्ञापन
वहीं एक युवक सुंदरनगर का है जो ततापानी में प्राइवेट नौकरी करता है। पंजाब निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह ड्राइविंग करता है। तीनों युवाओं की पहचान पारूल गुलेरिया पुत्री प्रताप चंद निवासी जेल रोड मंडी, रमनदीप सिंह सिद्धु पुत्र परसान सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब और करनवीर जंवाल पुत्र रनवीर निवासी सुंदर नगर के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां पर उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। थाना प्रभारी विनोद ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन