{"_id":"59c92e974f1c1b9d538b459a","slug":"to-avoid-stress-do-it-with-family-and-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुझाव : तनाव भगाने के लिए परिवार के साथ करें यह काम...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुझाव : तनाव भगाने के लिए परिवार के साथ करें यह काम...
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
रहिए कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में मानसिक तनाव से ग्रस्त युवा मौत को गले लगा रहे हैं। पिछले तीन दिन में शहर में दो युवा मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ ब्रह्मदीप ने बताया कि मानसिक तनाव आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण हैं। लोगों को कुंठित नहीं होना चाहिए। कोई समस्या या परेशानी होने पर घुट-घुट के जीने के बजाय दोस्त या परिवार से बताना चाहिए।
इससे मानसिक रूप से हल्का महसूस होगा। कभी-कभी अकेलेपन की वजह से भी लोग परेशान होकर गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे में परिवार के लोगों को मिलते रहना चाहिए। इससे आत्महत्या की घटनाएं कम होंगी। पिछले तीन दिन में जान गंवाने वाले दोनों युवा तनाव में थे। तनाव से मुक्ति पाने का उपाय ढूंढने के बजाय उन्होंने मौत को गले लगा लिया।
बता दें कि तीन दिन पहले हीरा नगर निवासी युवक ने पारिवारिक कलह के चलते तनाव में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात मेग्नोलिया अपार्टमेंट में रिश्तेदारों के घर आए बेरोजगार इंजीनियर ने अपार्टमेंट की 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।